शिव कुमार प्रजापति ✍️
जफराबाद जौनपुर । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। इसी के तहत जनपद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना जाफराबाद की शक्ति दीदी द्वारा उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय जौनपुर में बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। मौजूद महिलाओं एवं छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया गया। जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई परेशान करता है। तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top