रिपोर्ट श्याम जनम यादव
आजमगढ़ निजामाबाद अपहरण के अभियोग में नामजद आरोपी गिरफ्तार
अपहरण के अभियोग में नामजद आरोपी गिरफ्तार व अपहृता बरामद
पूर्व की घटना इतिहास का विवरण दिनांक 13.10.23 को वादी सन्दीप रावत पुत्र उमाशंकर रावत निवासी सोढरी थाना निजामाबाद आजमगढ द्वारा उसकी पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय गगन राम पुत्र रामाकान्त राम निवासी कोल्हपुर थाना निजामाबाद, आजमगढ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया।
2. गिरफ्तारी का विवरण – उच्चाधिकारीगण के आदेश के क्रम मे थाना निजामाबाद के उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव मय हमराह कास्टेबल धर्मवीर प्रजापति के वांछित अभियुक्त गगन राम पुत्र रामाकान्त राम निवासी कोल्हपुर थाना निजामाबाद, आजमगढ की तलाश व वांछित अभियुक्त वांरण्टी कि गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामुर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना दी गयी की धारा 363, 366, 323, 504, 506, 452 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभि0 गगन राम पुत्र रामाकान्त राम निवासी कोल्हपुर थाना निजामाबाद आजमगढ फरिहा तिराहे के पास चाय की गुमती के पिछे खडा है कही जाने की फिराक मे है जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को फरिहा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुशार अपराध का बोध कराकर समय करीब 10.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।दौरान गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियमो का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें