रिपोर्ट पदमाकर पाठक


मोदी योगी को गालियां देने के बाद निकला असलहा, असलहाधारी पुलिस हिरासत में
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी कमर में असलहा खोसे हुए मारपीट पर आमादा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है की दो पक्षों में छोटी सी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी। बात इस कदर बढ़ गई की मोदी योगी को गालियां देने के बाद एक पक्ष ने असलहा निकाल लिया था। 

गौरतलब है दशहरा की तैयारीयो को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मूर्ति पंडालों और सजावट को लेकर बिजली व्यव्स्था को चुस्त दुरुस्त करने के चलते जहा कही भी बिजली की अव्यवस्था या बिजली के जर्जर तार है उन्हे ठीक करने में लगा हुआ है जिसके चलते किन्ही क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली की आपूर्ति हो जा रही है। शनिवार को पान की दुकान पर पान खाने पहुंचे दो पक्षों में बस इसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। 

जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आशिफगंज स्थित डॉक्टर बनर्जी के सामने की गली में ही रहने वाले राकेश कुमार और मोहम्मद आरिफ उर्फ छोटू की आपस में बिजली व्यव्स्था की बात को लेकर बहस होने लगी। राकेश ने आरोप लगाते हुए कहा की बिजली कटौती को लेकर आरिफ ने मोदी और योगी को गालियां देनी शुरू कर दी। जिसका मेरे द्वारा जब विरोध किया गया तो मुझे भी गालियां देनी शुरू कर दी। और बहस हाथापाई में तब्दील हो गई। जिसके बाद आरिफ अपने घर से असलहा निकाल प्रदर्शन कर मारपीट पर आमदा हो गया। जिसका किसी स्थानीय ने वीडियो बना लिया। जो की अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। राकेश ने इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहाधारी युवक आरिफ उर्फ छोटू को हिरासत में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top