शिव कुमार प्रजापति ✍️
जौनपुर । संविधान सभा के सदस्य व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री रत्नप्पा कुम्भार की 114 वीं जयंती शुक्रवार को सिद्धार्थ उपवन में महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के बैनर तले मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम  मॉटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत कुमार प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित हुआ। विजय कुमार, अरुण प्रजापति व डा. आरके चक्रवर्ती समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि   नेत्र चिकित्सक आर के चक्रवर्ती को स्मृ़ति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित की जाए। इसके साथ ही देश व प्रदेश के प्रमुख स्थानों रत्नप्पा कुम्भार की प्रतिमा लगाई जाए।

चेयरमैन पति एवं प्रतिनिधि डाक्टर रामसूरत मौर्य ने डा. रत्नप्पा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हीरालाल आजाद प्रजापति ने किया, जबकि संचालन अजीत प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के आयोजक माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत कुमार प्रजापति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान अरूण कुमार प्रजापति श्यामबली प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, बसंत कुमार प्रजापति  प्रशांत कुमार, राहुल कुमार प्रजापति, मिस यूपी खुशबू प्रजापति समेत अन्य मौजूद थे।

गौरतलब है कि संविधान सभा के सदस्य रत्‍‌नप्पा कुम्भार के विचारों ने युवाओं विशेषकर नई पीढ़ी को काफी प्रभावित किया है। उनके विचारों को आत्मसात करने का लोगों ने संकल्प लिया।कार्यक्रम में विलंब से पहुचे उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री गिरीश चंद यादव ने डॉ रत्नप्पा के क्रन्तिकारी जीवन पर प्रकाश डाला एवं सम्मान पत्र वितरित किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल आजाद ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top