रिपोर्ट श्याम जनम यादव 


आजमगढ़ में प्रधान ने पूर्व प्रधान व थानेदार सहित तीन पर दर्ज कराया था मुकदमा, एक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला
आजमगढ़ । रानी की सराय पुलिस ने सोनवारा की प्रधान साजिदा खातून की तहरीर पर गांव की पूर्व प्रधान शाहिद आजमी व गांव के ही थानेदार पुत्र लेढा पासवान, जैराम पुत्र लेढा पासावन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है, मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बता दें कि दिनांक 18.07.2023 को सोनवारा की प्रधान साजिदा खातून ने थाना पर शिकायत किया था कि शाहिद आजमी(पूर्व प्रधान) ने गांव की जमीन के फर्जी पट्टे का कूटरचित दखलनामा बनाकर गाँव के ही 1.थानेदार पुत्र लेढा पासवान व 2. जैराम पुत्र लेढा पासावन निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय को राजकिय सम्पत्ति का अवैध कब्जा दे दिया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 237/2023 धारा 419/420/467/458/471 भादवि0 बनाम (1) पूर्व प्रधान शाहिद आजमी पुत्र मतीउद्दीन (2) थानेदार पुत्र लेढा पासवान (3) जयराम पुत्र लेढा पासवान समस्त निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था, उपरोक्त मुकदमें में अभियुक्तो 1.थानेदार पुत्र लेढा पासवान व 2. शाहिद आजमी पुत्र मतीउद्दीन समस्त निवासी सोनवारा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 24.09.2023 को उ0नि0 महेश सिंह ने सम्बन्धित अभियुक्त जयराम सरोज पुत्र लेढा पासवान सरोज को सोनवारा बाजार से समय करीब 12.55 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top