शिव कुमार प्रजापति ✍️
शाहगंज जौनपुर। कोतवाली शाहगंज में दुर्गा मंदीर , जनसुनवाई कक्ष , प्रभारी निरीक्षक कक्ष , सीसीटीएनएस कक्ष , जी.डी. कार्यालय कक्ष व महात्मा गाँधी की नई मूर्ति का सौन्दर्यीकरण व जीर्णोदार का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के कर कमलों द्वारा शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व थाना शाहगंज के सभ्रान्त व्यक्ति भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के सभी चौकीदारो को गिफ्ट भी दिया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना शाहगंज के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आदेश त्यागी की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पति वीरेंद्र कुमार बंटी ने पुष्पगुच्छ देकर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा का स्वागत सम्मान किया। उक्त अवसर पर प्रदीप कुमार जायसवाल, बेचन, रविकांत, धीरज पाटिल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें