Home
»
»Unlabelled
» नंद गोपाल नंदी को सर्वसम्मति से प्रदेश खेल संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो की आम बैठक में नंद गोपाल नंदी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) को सर्वसम्मति से प्रदेश खेल संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ रजत आदित्य दीक्षित ने घोषणा करी। सर्किट हाउस प्रयागराज में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में नंदी को शाल पहनाकर,मनोनयन पत्र रजत द्वारा दिया गया।
नंद गोपाल नंदी जी अध्यक्ष और रजत आदित्य दीक्षित जी महासचिव उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के रहेंगे।
इस अवसर पर प्रयाग मंडल के अध्यक्ष लालू मित्तल ,डा. शरद जैन ,रमन , शशांक मित्तल, अभय शुक्ला सविता शर्मा स्वाति गुप्ता ओपी द्विवेदी अनिल केसरवानी झालर आदि उपस्थित रहे। नंदी ने खेल के विकास और उत्थान का आश्वासन दिया। शीघ्र ही ताइक्वांडो के खिलाडियों के प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित होंगे और खेल की समग्र विकास पर चर्चा की। समस्त खेल जगत से सम्बंधित लोगों ने बधाइयाँ शुभकामनायें दी। लालू मित्तल ने गृह जनपद प्रयागराज के लिए इससे एक बहुत गौरवशाली क्षण बताया और नंदी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताते हुए कहा कि नंदी जी खिलाड़ियों के बीच में एक आइकॉन के रूप में प्रेरणा स्रोत बनेंगे , जिस प्रकार नंदी ने अथक परिश्रम करके जमीन पर काम करते हुए एक छोटे से व्यापारी से एक सफल उद्यमी का सफर तय किया और राजनीति शीर्ष स्थान पहचान बनाया । नंदी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आम लोगों का ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट के बारे में जागरूकता, लोकप्रियता,आकर्षण, स्वीकार्यता बढ़ेगी, विशेष रुप से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का यह एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।
रिपोर्ट पूनम चैरासिया
Recent Posts
- आजमगढ़ में आरोपी गिरफ्त से बाहर, पत्रकारों ने दी सीएम से मिलने की चेतावनी16 Jun 20250
रिपोर्ट नीरज प्रजापति आजमगढ़ पत्रकार संजय पर हमला: 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पत्रकारों का फ...Read more »
- पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी16 Jun 20250
पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे...Read more »
- नीट परिणाम में फूलपुर के होनहार राजदीप ने फहराया परचम14 Jun 20250
नीट परिणाम में फूलपुर के होनहार राजदीप ने फहराया परचम शिवकुमार प्रजापति आजमगढ़। जिले ...Read more »
- किसान प्रशिक्षण के माध्यम से नैनो उर्वरकों के प्रयोग की दी जानकारी11 Jun 20250
ग्राम बेलहाबांध , सांवडीह और खोदायपुर के 44 कृषकों हेतु कॉर्डेट ,मोतीलाल नेहरू फार्मर्...Read more »
- बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार की हालत नाजुक।07 Jun 20250
बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार की हालत नाजुक। पथराव के दौरान धारदार हथियार से हमला ।लगे24 ...Read more »
- शहीद सूबेदार के त्रयोदशी पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।07 Jun 20250
शहीद सूबेदार के त्रयोदशी पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट/जर्नलिस्ट बृजेश कुमार सिंह...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें