प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

✍️शिव कुमार प्रजापति 
शाहगंज जौनपुर।लेखपाल संघ  शाहगंज की तहसील इकाई के अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने मंडलीय स्थानानांतरण की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी  शाहगंज को सौंपा है। समाधान दिवस के बाद उक्त ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। लेखपालों की मांग है बेसिक स्कूलों के शिक्षको की भांति उनका भी स्थानांतरण  किया जाय। स्थानांतरण न होने के कारण लेखपाल अपने बीमार परिजन की सेवा नही कर पा रहे हैं। क्षेत्र से काफी दूर तैनात रहने के कारण शादी विवाह नही हो पा रहा है और जिनका हो गया है वे परिवार के साथ नहीं रह पा रहे है। 2019 के बाद से स्थानांतरण नही हुआ है। लगभग डेढ़ से दो हजार लेखपाल स्थानांतरण की प्रतिक्षा कर रहे हैं। ज्ञापन में तत्काल मंडलीय स्तर पर तबादला करने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील शाहगंज लेखपाल संघ ने लेखपाल संवर्ग की समस्याओं की उपेक्षा के क्रम में अन्तर्मंडली  स्थानांतरण को लेकर राजस्व परिषद के मुख्य सचिव को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी शाहगंज को सौंपा। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह  का कहना था कि लेखपाल कितने पुरु ष महिलाएं ऐसी हैं जो पांच छ: सौ व आठ सौ  किलोमीटर दूर आकर नौकरी कर रहे हैं। लेखपालों से राजस्व के साथ कुछ काम ऐसे भी लिए जाते हैं जो दूसरे विभागों से संबंधित होते हैं। जो महिला लेखपाल हैं काफी दूर होने के कारण उनकी शादी विवाह ,बीमार -माता पिता ,सास ससुर, व बीमारी का इलाज आदि की समस्या रहती है। ऐसी स्थिति में पूर्व की भांति अन्तर्मंडली स्थानांतरण नीति को अमल में लाते हुए स्थानांतरित करना होगा। ताकि अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रहे लेखपालों के साथ न्याय हो सके। जब कि अन्य संवर्गों में जिसमें परिषदीय विद्यालयों सहित शामिल है शासन अन्तर्मंडली स्थानांतरण नीति पर अमल करते हुए स्थानांतरित प्रक्रिया  शुरू भी कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ शाहगंज जनपद जौनपुर तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह सिंह
मंत्री मृत्युन्जय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा , कनिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत एवं अन्य लेखपाल साथी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top