✍️शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज जौनपुर ।  नगर निकाय चुनाव अधिसूचना के बाद से लगातार राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी।प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को लेकर जो उहापोह की स्थिति बनी हुई थी रविवार को लगभग  स्पष्ट हो गयी।औऱ इसी के साथ आगाज़ करते हुए समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह बंटी ने नामांकन पत्र दाखिल कर राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ा दी। हालांकि जुलूस के शक्ल में निर्धारित कार्यक्रम में परिवर्तन करके सुरक्षा कारणों से सीमित व्यक्तियों के साथ नामांकन प्रक्रिया सपा प्रत्याशी ने पूरा किया। क्योंकि सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने इसकी इजाजत नही दी तो सपा प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह अपने पति वीरेंद्र सिंह बंटी और प्रस्तावक मेन रोड वार्ड नम्बर 6 निवासी रिटायर्ड दुग्ध शाला अधिकारी बजरंग प्रसाद गुप्ता के साथ चुनाव अधिकारी को नामंकन पत्र दाखिल किया।
वही दूसरी तरफ भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से लग रही अटकलों का शोर रविवार को थम गया।भारतीय जनता पार्टी पुनः विश्वास जताते हुए सीटिंग चैयरमैन श्रीमती गीता जायसवाल पत्नी प्रदीप जायसवाल को पुनः अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
माना जा रहा है कई दशकों से नगर शाहगंज में इन्ही दोनों प्रमुख पार्टियों में रोचक राजनैतिक लड़ाई होती आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top