Home
»
»Unlabelled
» आजमगढ़ निजामाबाद मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
21
Feb
2023
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के महमूदपुर बकिया लक्षिरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय विवाहिता का पंखे के हुक से लटक रहे शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मृतका को मारकर साक्ष्य छिपाने के लिए आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताते हैं कि फूलपुर क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर ग्राम निवासी सियाराम यादव ने एक वर्ष पूर्व अपनी 25 वर्षीय पुत्री आराधना की शादी निजामाबाद क्षेत्र के महमूदपुर बकिया लक्षिरामपुर ग्राम निवासी अरविंद यादव के साथ की थी। ससुराल में रह रही आराधना सोमवार की रात परिजनों के साथ भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बताते हैं कि रात में किसी समय उसने कमरे की छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। आनन-फानन दुपट्टे को काटकर शव को नीचे उतारा गया। इसकी सूचना स्थानीय थाने के साथ ही मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता आराधना को मार डालने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में निजामाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, उसके मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ निजामाबाद से दिनेश प्रजापति
Recent Posts
- इफको किसानों का परिवार है और किसान देश के अन्नदाता -डॉ डी.के. सिंह07 Aug 20250
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ ,मैनपुरी , आगरा, हाथरस एवं मथुरा से आए कुल 26 कृषकों...Read more »
- आजमगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का आरोप — पत्रकार को तीसरे पक्ष ने दी जानकारी04 Aug 20250
आजमगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का आरोप — पत्रकार को तीसरे पक्ष ने दी जानकारी ...Read more »
- आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान01 Aug 20250
आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान सरायमीर आज़मगढ़कांग्रेस...Read more »
- बाढ़ से जलमग्न हुआ सेवराई का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं01 Aug 20250
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभा...Read more »
- प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर: शिक्षा सुधार या ग्रामीण भारत की अनदेखी?25 Jul 20250
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गिरते नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से प्राथम...Read more »
- किसान का धरती माता से अनमोल संबंध है: एस के सिंह24 Jul 20250
किसान कड़ी मेहनत करके देश के लिए अन्न पैदा करता है इसलिए किसान पूजनीय है और इफको हमेशा क...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें