Home
»
»Unlabelled
» सुनील सेट्टी की लाडली अथिया सेट्टी ने लिए के. एल राहुल के साथ सात फेरे
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी की शादी का फंक्शन बहुत ही धूमधाम से हुआ । दोनों की शादी मुंबई से दूर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में संपन्न हुई।
23
Jan
2023
रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों का परिवार ही इस शादी को प्राइवेट रखना चाहता था, इसलिए इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा इनके करीबी दोस्त ही मौजूद थे। अथिया और केएल राहुल ने लगभग चार बजे सात-फेरे लिए, जिसके बाद एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने शादी की डिटेल्स शेयर की।
सुनील शेट्टी अथिया और केएल राहुल की शादी संपन्न होने के बाद मीडिया से मिलने के लिए बाहर आए। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी के वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस फोटो में सुनील शेट्टी अपने पारंपरिक लिबास धोती और कुर्ते में दिखाई दिए, तो उनके बेटे अहान सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए। इस फोटो में हाथ जोड़कर सुनील शेट्टी सभी का शुक्रियाअदा करते हुए कहते हैं, मैं क्या बोलूं, मैं बस बहुत ही खुश हूं, आप सभी का धन्यवाद।
दोनों के फेरे भी हो चुके हैं और दोनों की शादी संपन्न हो चुकी है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के शादी के बंधन में बंधने के बाद सितारे एक्टर को बधाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद केएल राहुल की शादी के सभी फंक्शन पूरे होने के बाद मीडिया को मिठाई भी बांटी, जिसकी वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की
Recent Posts
- इफको किसानों का परिवार है और किसान देश के अन्नदाता -डॉ डी.के. सिंह07 Aug 20250
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ ,मैनपुरी , आगरा, हाथरस एवं मथुरा से आए कुल 26 कृषकों...Read more »
- आजमगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का आरोप — पत्रकार को तीसरे पक्ष ने दी जानकारी04 Aug 20250
आजमगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का आरोप — पत्रकार को तीसरे पक्ष ने दी जानकारी ...Read more »
- आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान01 Aug 20250
आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान सरायमीर आज़मगढ़कांग्रेस...Read more »
- बाढ़ से जलमग्न हुआ सेवराई का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं01 Aug 20250
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभा...Read more »
- प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर: शिक्षा सुधार या ग्रामीण भारत की अनदेखी?25 Jul 20250
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गिरते नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से प्राथम...Read more »
- किसान का धरती माता से अनमोल संबंध है: एस के सिंह24 Jul 20250
किसान कड़ी मेहनत करके देश के लिए अन्न पैदा करता है इसलिए किसान पूजनीय है और इफको हमेशा क...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें