युवती का अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 10.01.2023 को वादिनी/ पीड़िता का पूर्व पति  मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ के द्वारा पीड़िता के अश्लील फोटो को वायरल करने तथा मना करने पर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर दिनांक 20.01.23 को मु0अ0सं0 28/23 धारा 341/504/506 भादवि व धारा 67 ए आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।   
2. गिरफ्तारी  का विवरण –प्राप्त सूचनानुसार मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त  मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आज दिनांक 22.01.2023 को मुझ प्रभारी निरीक्षक मय हमराही द्वारा उसके घर से कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारी के दौरान मा0न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। 
3. पूछताछ विवरण- पीड़िता द्वारा लगाये गये आरोप के सम्बन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त अपना जूर्म कबूल कर रहा है। 
4.अपराध का तरीका-   अश्लील फोटो वायरल करना ।
5. पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 28/23 धारा 341/504/506 भादवि व धारा 67 ए आईटी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
6.अपराधिक इतिहास – मु0अ0सं0 441/22 धारा 323/504/506/498 ए भादवि व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
7. गिरफ्तार अभियुक्त- 1. मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
8 गिरफ्तार करने वाली टीम- 
1. प्रभारी निरीक्षक  राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. का0 सत्यम सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 कृष्ण कुमार यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
4. का0 अनिल गुप्ता थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
          
आजमगढ़ निजामाबाद से सरफराज अहमद 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top