Home
»
»Unlabelled
» सेवराई/उपजिलाधिकारी ने बारा गांव में बन रहे गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
सेवराई। उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद ने बारा गांव में बन रहे स्थाई गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य शुरू होने के कई महीनों बाद भी गोशाला का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर भदौरा ब्लाक के संबंधित अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान बारा को चेताया। शीघ्र गोशाला का काम काम पूर्ण करने की हिदायत दी।
27
Jan
2023
भदौरा ब्लाक के बारा गांव में करीब चार बीघे जमीन पर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां 200 से अधिक पशुओं को रखने की व्यवस्था की जानी है। निर्माण कार्य शुरू होने के समय गोशाला का निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। मामले की लगातार आ रही शिकायत के मद्देनजर सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद ने गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने की बात सामने आने पर उन्होंने भूस्वामी से बात कर रास्ते के लिए जमीन देने की अपील की। कार्य की गंभीरता को देखते हुए भूस्वामी ने रास्ते के लिए जमीन देने को तैयार हो गए। बीडीओ भदौरा राजेश कुमार श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान बारा आजाद खान को गोशाला का शेष काम 31 जनवरी तक हर हाल में पूर्ण करते हुए इसका संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। ताकि छुट्टा पशुओं को यहां रखा जा सके।
रिपोर्ट नसीम खान
Recent Posts
- इफको किसानों का परिवार है और किसान देश के अन्नदाता -डॉ डी.के. सिंह07 Aug 20250
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ ,मैनपुरी , आगरा, हाथरस एवं मथुरा से आए कुल 26 कृषकों...Read more »
- आजमगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का आरोप — पत्रकार को तीसरे पक्ष ने दी जानकारी04 Aug 20250
आजमगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की मिलीभगत का आरोप — पत्रकार को तीसरे पक्ष ने दी जानकारी ...Read more »
- आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान01 Aug 20250
आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान सरायमीर आज़मगढ़कांग्रेस...Read more »
- बाढ़ से जलमग्न हुआ सेवराई का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं01 Aug 20250
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभा...Read more »
- प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर: शिक्षा सुधार या ग्रामीण भारत की अनदेखी?25 Jul 20250
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गिरते नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से प्राथम...Read more »
- किसान का धरती माता से अनमोल संबंध है: एस के सिंह24 Jul 20250
किसान कड़ी मेहनत करके देश के लिए अन्न पैदा करता है इसलिए किसान पूजनीय है और इफको हमेशा क...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें