बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ कर चुरा ले गए अराजक तत्व, आक्रोशित ग्रामीणों के लिखित तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए, एस ओ धीरेंद्र दुबे ने ग्राम प्रधान से उसी जगह पुनः मूर्ति स्थापित करने का दिया आदेश।

पूरा मामला जनपद प्रयागराज के हंडिया तहसील के अर्जुन पट्टी गांव का है जहां बीती रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को तोड़कर चुरा ली गई। सुबह जब गांव वालों ने देखा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 को देते हुए पूर्व प्रधान महाबली सिंह यादव के साथ मिलकर इस पूरे  मामले की लिखित तहरीर हंडिया थाने में दी। जिसके बाद एसओ समेत हंडिया पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का निरीक्षण किया। एस ओ धीरेंद्र दुबे ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि मामले की छान बीन की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। वहीं  ग्राम प्रधान से उसी जगह पुनः मूर्ति स्थापित करने का एसओ ने आदेश दिया। 

ग्रामीण ने बताया 2016 में गांव वालों  ने मिलकर बाबा  साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को स्थापित किया था। फिलहाल ग्रामीणों के लिखित तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ उचित धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है l 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top