संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत आने वाले पौराणिक स्थल लाक्षागृह से परानी पुर मेजा के बीच गंगा नदी पर लगभग डेढ़ कि०मी० लंबा पुल बनाने की योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को धर्मक्षेत्र लाक्षागृह पर्यटन स्थल विकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओंकार नाथ त्रिपाठी ने धन्यवाद दिया। 

ओंकार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस पुल के निर्माण के बाद लाखों लोगों को जीविका प्राप्त होगी। खास तौर से हंडिया क्षेत्र पर्यटन विकास योजनाओं से सीधे जुड़ जाएगा एवं सरकार को भी रेवेन्यू का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि लाक्षागृह के सम्यक पर्यटन विकास के लिए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी, श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र मंदिर ट्रस्ट के सदस्य की विशेष कृपा से पचपन सौ वर्ष पहले जलकर खाक हो चुका लाक्षागृह पर्यटन योजना में शामिल होकर नए सिरे से अपना मूल स्वरूप प्राप्त कर रहा है।

बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ० राजेंद्री बाजपेई, विधान परिषद के पूर्व सदस्य (विधायक) डॉ० यज्ञ दत्त शर्मा, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष वी.के. सिंह एवं मस्तान सिंह एवं स्वर्गीय श्यामाचरण जी (पूर्व सांसद) का पुल निर्माण योजना को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा है।

उन्होंने बताया कि गंगा नदी पर निर्माण होने जा रहे इस पुल के लिए भूमि पूजन समिति के पदाधिकारी गण की देख रेख में संपन्न होगा।

          
       
     

एक टिप्पणी भेजें

 
Top