जौनपुर जिले के विधानसभा बदलापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुरा में 4 मार्च को  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुनावी जनसभा का कार्यक्रम का किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि  महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता विवेक सिंह राजा तथा कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा रहे। मुख्य अतिथि  का माला पहनाकर  लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

 कृपाशंकर सिंह ने मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी से बदलापुर के  प्रत्याशी रमेश चंद्र मिश्रा के पक्ष में वोट करने के लिए आवाहन किया। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य के पूर्व प्रत्याशी संजय यादव का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर बंटी सिंह, अश्वनी सिंह मोनू, सभासद जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान अवनीश सिंह, बेचन शुक्ला,सोनू सिंह पत्रकार, दिनेश त्रिपाठी, अजीत सिंह, आलोक सिंह,रिक्की सिंह तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे|

एक टिप्पणी भेजें

 
Top