सेवराई। भदौरा विकास खंड परिसर स्थित सभागार मे ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक हुई। जिसमें सभी ग्राम प्रधानों ने बिभिन्न समस्याओं एवं उसके निराकरण को लेकर विचार विमर्श किया।

सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा विकास खण्ड के प्रधान संघ की बैठक अध्यक्ष गायत्री अजय सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें ग्राम प्रधानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। गायत्री अजय सिंह ने कहाकि प्रधान अपने ग्राम पंचायत अन्तर्गत चलाये जा रहे विकास कार्यो, प्रशानिक आदेशो एवं अन्य प्रकार की समस्याओं को साझा करें संघ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगी। कोषाध्यक्ष आजाद खान ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के लिए सम्बंधित अधिकारियों के बेजा दवाब नही बर्दाश्त किया जाएगा। सचिवो को ग्राम पंचायतो में जाकर सभी विकास कार्यो के निस्तारण करने होंगे।

इस मौके पर अनिल यादव, भोला यादव, अफसाना, सुभाषचंद्र सिंह यादव, शब्बीर अहमद खान, बलवंत सिंह बाला आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top