पुनीत सेन| प्रयागराज

केंद्रीय ट्रेड यूनियन ऐक्टू व इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने प्रयागराज जं प्लेटफॉर्म नम्बर- 1 पर लाइन शाह बाबा के मज़ार के पास चारों श्रमिक कोड़ बिल की प्रति को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीक़े से जलाकर विरोध प्रदर्शन किया, विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि चारो श्रमिक कोड़ बिल आधुनिक ग़ुलामी के प्रतीक है, उन्होंने कहा वर्षों के संघर्ष और शहादत के बाद जो कानून मजदूरों के हित में बनाए गए थे उन्हें देश बेचकर सरकार कारपोरेट घरानों के पक्ष में खत्म करके चार श्रमिक कोड़ बिल 2020 बनाई है इन चारों श्रम संहिता जिसे आज से देश भर में लागू किया जा रहा है,
 औद्योगिक संबंध संहिता 2020, व्यवसायिक संरक्षक 2020, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, वेतन संहिता 2020, का हम विरोध करते है, विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए।

ऐक्टू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कमल उसरी ने कहा पूर्व में मजदूर कर्मचारियों के हित के लिए जो कानून बनाए गए थे उनमें से 29 केंद्रीय कानूनो का स्वतंत्र अस्तित्व स्वतः समाप्त हो जायेगा, शेष 15 कानूनों में बदलाव किया है यानी कि अब तक जो 44 श्रमिक कानून लागू थे अब खत्म हो गए है मुख्य रूप अब मजदूरों के सामान्य कार्य दिवस 10 घण्टे, 12 घण्टे अथवा कुछ भी हो सकते है, अब श्रम विभाग के निरीक्षक की भूमिका सिर्फ मदद कर्ता अथवा फेसिलेटर तक़ सीमित कर दी गई है, सामाजिक सुरक्षा में कर्मचारी भविष्य निधि (ई पी एफ़) में योगदान को 12% से घटाकर 10% कर दिया गया है, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई एस आई सी) में मालिक के योगदान को 4.75% से घटाकर 3.25% कर दिया गया है, मजदूर कर्मचारी अब बिना इजाजत के हड़ताल नही कर सकते है, अब श्रमिक न्यायालय खत्म कर दिए जाएंगे, ब्यूरोक्रेसी प्रबंधन का ही मनमाना पन चलेगा, लेकिन हम लोग सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे

विरोध प्रदर्शन का संचालन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉमरेड सैय्यद इरफात अली ने किया और अध्यक्षता नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कॉमरेड संजय तिवारी ने किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पाण्डेय, ऐक्टू राष्ट्रीय सचिव डॉ कमल उसरी, नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कोषाध्यक्ष कॉमरेड संजय तिवारी, नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय सहायक महामंत्री सैयद इरफात अली, एटक जिला सचिव कॉमरेड राम सागर, अन्नू सिंह, सुनील, रामकिशोर, राजकुमार, आफताब अहमद, संतोष, गुलाब आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top